Advertisement

गणतंत्र दिवस पर खेले गए दोस्ताना मैच में प्रशासन एकादश जीता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 26 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित चिल्ड्रन पार्क मैदान में न्यायिक पदाधिकारी सह अधिवक्ता एकादश बनाम प्रशासन एकादश के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। मैच में प्रशासन एकादश ने न्यायिक पदाधिकारी सह अधिवक्ता एकादश पटखनी देकर जीत हासिल किया।

मैच में न्यायिक पदाधिकारी सह अधिवक्ता एकादश के कप्तान एसीजेएम विशाल गौरव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के 22 रन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा के 32 रन, युवराज के 18 रन और कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान के 16 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए।

न्यायिक पदाधिकारी सह अधिवक्ता एकादश के उप कप्तान एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलते हुए न्यायिक पदाधिकारी एकादश के बल्लेबाज आनंद श्रीवास्तव के 26 रन और मुकेश कुमार के 22 रनों की बदौलत 102 रन ही बना सकी। प्रशासन एकादश की ओर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने दो विकेट और तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने भी दो विकेट लिए।

इस तरह प्रशासन एकादश ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4 रनों से मैच जीत लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा को घोषित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *