प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 26 जनवरी को प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को रोमांचक मैच में पटखनी दे दी।
खेले गए मैच में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। जिसे देखकर खेल प्रेमी दर्शक काफी आनंद अनुभव किए। उक्त बातें पुरस्कार वितरण के अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कही। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आज का मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराकर कप पर कब्जा जमाया। आज के मैच में हर क्षेत्र में प्रशासन एकादश हावी रहा।
नवोदय विद्यालय तेनुघाट के प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला जाता है, जिसे देखकर हमारे विद्यालय के बच्चे काफी आनंद महसूस करते हैं। कहा कि प्रतियोगिता आयोजन में ओएनजीसी का बहुत बड़ा योगदान रहता है। ओएनजीसी के अनूप मिंज ने कहा कि मैच मेंं दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी दमदार प्रदर्शन किया। कहा कि मैच में हार जीत तो होती ही है। पत्रकार एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने कहा कि दोस्ताना मैच को देखकर यह लगा कि सही में हम सभी एक दूसरे के साथ दोस्ताना तरीके से पेश आते नजर आए।

मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 26 जनवरी को खेले गए पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ फील्डर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रफुल्ल कुमार महतो, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बीरेंद्र प्रसाद, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शिवम कटरियार को घोषित किया गया। कमेंटेटर की भूमिका तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो और राजा जी ने निभाई।
दोस्ताना मैच में जेल अधीक्षक अरुणाभ, गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, शैलेश चंद्र, जीवन सागर, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, कोस्तुभ क्रिस आदि ने खेल से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मैच को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अंविता त्रिपाठी सहित शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्राओं ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply