Advertisement

झोपरो में आदिवासी सेंगेल ने सीएम का पुतला फुंका

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा 25 जुलाई को चास प्रखंड के हद में चैनपुर पंचायत के झोपरो गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। नेतृत्व चैनपुर पंचायत सेंगेल टावर नुनीबला मार्डी ने किया।

मौके पर मौजूद बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार सभी मामलों पर धोखेबाजी और वादाखिलाफी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वीकृति के बावजूद संथाली को प्रथम राजभाषा का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओलचिकी में हूल संदेश देता है तो शिबू सोरेन बंगला और उर्दू की वकालत करते हैं। इन्होंने मरंगबुरू जैनों को बेच दिया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को बचाने के लिए सोरेन खानदान और उसके दलालों को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है। मौके पर सेंगेल के बोकारो जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान पुतला दहन के माध्यम से हेमंत सरकार से सवालों का जवाब मांगा है।

झारखंड सरकार तथा हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम में आदिवासी सेंगेल अभियान के सेंगेल बोकारो जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू, सेंगेल छात्र मोर्चा कोमल किस्कू, कृष्णा किस्कू, शीला सोरेन, बसंती सोरेन, बालिका सोरेन, रमिता सोरेन, खुशबू मार्डी, सुशीला मार्डी, सावित्री मार्डी, चंपा मार्डी, सुशांत मार्डी, गोविंद मार्डी, शिवनाथ मार्डी,आदि।

कार्तिक मार्डी, मुकेन्द्र मार्डी, शिवम मार्डी, राजवीर मार्डी, राज आर्यन मार्डी, राजलक्ष्मी मार्डी, सोमाश्री मार्डी, राजकुमार मार्डी, रिश्ते हांसदा, सारथीबला मार्डी, संध्या मार्डी, सोमोली मार्डी, सोना मुनी मार्डी आदि महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *