Advertisement

प्राथमिकता के आधार पर मुंबई में अतिरिक्त शिक्षकों की होगी भर्ती

शिक्षा भारती संगठन की मांग पर नरम पड़े शिक्षा उपनिदेशक

मुश्ताक खान/मुंबई। मुंबई के उप शिक्षा निदेशक द्वारा जारी फरमान पर बवाल मच गया है। उप शिक्षा निदेशक संदीप सांगवे द्वारा जारी फरमान में कहा गया था कि शहर व उप नगरों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त अनुदानित मराठी और गुजरती माध्यम के स्कूलों के शिक्षकों को मुंबई से बाहर समायोजन दिया जायेगा। इसके लिए उन्होंने बकायदा नोटिस भी जारी कर दिया।

इस मुद्दे पर भड़के सैकड़ों शिक्षकों ने उनके कार्यालय को घेर लिया। इसके बाद बीच बचाव करने पहुंचे समाजवादी नेता व पूर्व विधायक कपिल पाटिल और शिक्षक भारती के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष मोरे ने उप शिक्षा निदेशक संदीप सांगवे से चर्चा कर मुंबई से बाहर शिक्षकों के समायोजन का समाधान निकाला, और कुल 6 सुझाव भी दिए। साथ ही यह भी कहा की इन सुझाव पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तय है।

गौरतलब है कि जारी फरमान से मचे बवाल के बाद शिक्षा भारती के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष मोरे ने मुंबई के शिक्षकों के कुल 6 सुझाव उप शिक्षा निदेशक को सौंपे हैं। इन सुझावों में 1) मुंबई के शिक्षकों का समायोजन मुंबई से बाहर जबरन नहीं भेजा जाएगा। 2) जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में एक वर्ष से कम समय बचा है, उनका कोई समायोजन नहीं होगा।

3) रिक्त पदों पर शिक्षकों का समायोजन 1 जुलाई 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। 4) मुंबई नगर निगम स्कूलों में कार्यरत शिक्षक उसी स्कूल में काम करना जारी रख सकेंगे।5) शेष बचे शिक्षकों को नगर निगमों के विद्यालयों में रिक्त पदों पर समायोजित करने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। चूंकि मौजूदा समय में नगर निगम के स्कूलों में 750 पद रिक्त है 6) किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा। फिलहाल उप शिक्षा निदेशक नर्म पड़े हैं और आश्वासन दिया है सुझावों पर विचार किया जायेगा।

मुंबई के उप शिक्षा निदेशक ने अपने जारी फरमान में यह भी कहा था कि समायोजन के बाद अपनी ड्यूटी पर नहीं जाने वालों अथवा आदेश नहीं मानने वालों का वेतन रोक दिया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कपिल पाटिल, शिक्षक भारती संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष सावित्री किसान मोरे, महिला अघाड़ी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष संगीता पाटिल, मुंबई अध्यक्ष कल्पना शेंडे, वसंत पाटिल, सीमा अलास्कार, राधिका महांकाल, वसंत उम्ब्रे, संदीप पिसे, नेहा अंबेकर, भगवान बडगुजर और सैकड़ों अतिरिक्त शिक्षक उपस्थित थे।

Tegs: #Additional-teachers-will-be-recruited-in-mumbai-on-priority-basis

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *