Advertisement

अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) ने किया छपरा में विभिन्न कार्यों की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) पटना के अमित कुमार जैन ने 21 जून को सारण जिला मुख्यालय छपरा का परिभ्रमण किया। उन्होंने सारण समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, कांड निष्पादन एवं आगामी पर्व त्योहार के सफलतापूर्वक समापन आदि विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण क्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *