अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर में इस वर्ष होनेवाले सबसे बड़ा हरिहरक्षेत्र मेला की तैयारी को लेकर सारण के अपर समाहर्ता मुकेश कुमार ने 24 अगस्त को मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा एवं अन्य विभागों के पदाधिकारीगण भी साथ थे।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने सोनपुर मेला के नखास, पर्यटन विभाग के मुख्य पंडाल की जगह, प्रदर्शनियों एवं सरकारी स्टालों का स्थल, कृषि विभाग की प्रदर्शनी एरिया सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का सूक्ष्म निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता ने इस संबंध मे मेला से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विदित हो कि हरिहरक्षेत्र मेला की तैयारी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। पहले ही मेला गैरमजरूआ जमीनों की बंदोबस्ती की जा चुकी है।
![]()













Leave a Reply