Advertisement

अपर समाहर्ता ने किया पदभार ग्रहण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अपर समाहर्त्ता बोकारो (Additional Collector Bokaro) के पद पर 27 जुलाई को सादात अनवर ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनकास्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद अनवर ने बताया कि राजस्व से संबंधित कार्यों यथा राजस्व संग्रहण, राज्य सरकार के विभिन्न परियोजनाओं हेतु अंतर्विभागीय निःशुल्क भूमि हस्तांतरण, भारत सरकार की परियोजनाओं हेतु भूमि हस्तांतरण एवं आधारभूत संरचनाओं से संबंधित परियोजनाओं के लंबित कार्यों तथा प्राप्त जन शिकायतों का निष्पादन करना उनकी प्राथमिकता होगी।

साथ ही समय – समय पर वरीय पदाधिकारियों एवं विभाग से प्राप्त दिशा – निर्देश के अनुसार दायित्वों का वे निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *