प्रतिमाह 50 विस्थापित अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अनुबंध पर करें नियोजित-अपर समाहर्ता
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कार्यालय कक्ष में बोकारो के अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में विस्थापित अप्रेंटिस अभ्यर्थियों तथा बीएसएल प्रबंधन के साथ बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर 15 अप्रैल को अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विस्थापित अप्रेंटिस अभ्यर्थियों, बीएसएल प्रबंधन आदि के साथ मासिक बैठक की। बैठक में अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों ने कौशल आधारित नियोजन, मेडिकल, आवास एवं 60 वर्ष तक नियोजन की मांग की। जिस पर विस्तार उपस्थित गणमान्य द्वारा चर्चा किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने बैठक में बीएसएल प्रबंधन को प्रतिमाह 50 अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अनुबंध पर नियोजन सुनिश्चित करने को कहा। जिसमें प्रथम बैच से 20, द्वितीय बैच से 15 एवं तृतीय बैच से 15 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को वरीयतावार, ट्रेड वार प्राथमिकता दी जाएगी। जिस पर बीएसएल प्रबंधन ने सहमति व्यक्त की। बीएसएल प्रबंधन को आगामी 30 अप्रैल तक प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, अभ्यर्थियों द्वारा मेडिकल सेवा एवं आवास लाभ को लेकर बीएसएल प्रबंधन ने वरीय स्तर से मार्ग दर्शन प्राप्त करने की बात कहीं। अपर समाहर्ता ने उक्त बिंदुओं पर बीएसएल प्रबंधन को वरीय स्तर से मार्ग दर्शन प्राप्त करने को लेकर पत्राचार करने को कहा। कहा कि अगली बैठक में इस पर पुनः चर्चा होगी। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर बीएसएल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिया गया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, बीएसएल प्रबंधन के ईडी एचआर राजश्री बनर्जी, जीएम एचआरडी मनीष जलाटा, जीएम सिक्यूरिटी आलोक चावला, जीएम एचआर (ओडी-सीसीएलसी) प्रांजली, डीजीएम (एचआर-सीसीएलसी) सुजय दत्ता, एजीएम ईडी-सिक्यूरिटी अंजनी कुमार, एजीएम (एचआर-आइआर) एस ए हुसैन, प्रबंधक (एचआर-आइआर) उज्जवल कुमार व विस्थापित अप्रेंटिस के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply