एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के शहरी व् ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने रहिवासियों को आवश्यक खरीद के लिए घरों से निकलना दुभर कर दिया है। ऐसे में जहां एक ओर जिला प्रशासन द्वारा राहगीरों तथा रहिवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रकार के उपाय किए जा रहे है, वहीं क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व् पंचायत प्रतिनिधि भी ठंड से बचाव के लिए उपाय किया जा रहा है।
इसी क्रम में बीते 27 दिसंबर की देर संध्या बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया दक्षिणी पंचायत के मुखिया तरुलता देवी व् उनके पति पूर्व मुखिया द्वारा जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गयी। जानकारी देते हुए बोडिया दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए जलावन का कोयला का प्रबंध पंचायत क्षेत्र में जगह जगह किया गया।
जिसमें बोडिया वस्ती मार्ग मुख्य द्वार के समीप, पोस्ट ऑफिस के समीप, कथारा मोड़ मुख्य चौक, पीओ कार्यालय के सामने आदि जगहों पर अलाव जलाया गया, ताकि जरूरतमंद राहगीरों, रहिवासियों तथा गरीब गुरबो को ठंड से बचाया जा सके। इसके लिए स्थानीय रहिवासी रुपलाल यादव, काशी यादव, जमुना यादव, महमूद हसन, विजय कश्मीर, इस्लाम कुरैशी, राहुल कुमार, लालजी बरनवाल, बॉबी घासी, दीपक यादव आदि ने पंचायत के मुखिया तथा पुर्व मुखिया को साधुवाद दिया है।
![]()













Leave a Reply