प्रहरी संवाददाता/मुंबई। भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस भायंदर पश्चिम के मैक्सस मॉल में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मीरा भायंदर शहर जिला भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ। मीरा भायंदर 145 के विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रचार प्रसार में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एड. रवि व्यास ने कहा आगामी चुनावों में पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे दम खम के साथ योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत करने की जरूरत है।

पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए सभी से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद संजीव नाईक, एड रवि व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिदास पाटिल, पार्टी के कई नगरसेवक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tegs: #Ad-ravi-vyas-should-realize-the-slogan-of-400-on-the-foundation-day-of-bjp
![]()













Leave a Reply