Advertisement

अभिनेता सूरज सम्राट का किन्नर अवतार सोशल मीडिया पर वायरल

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म (Super bhojpuri film) अर्धांगिनी फेम अभिनेता सूरज सम्राट (Actor Suraj samrat) का किन्नर अवतार इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हैं। जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री व भोजपुरिया दर्शकों के बीच चर्चित हैं।
दरअसल इन दिनों सूरज सम्राट भोजपुरी फ़िल्म दी पावर ऑफ किन्नर की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें ये एक किन्नर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग झारखंड के जमशेदपुर के विभिन्न लोकेशन पर लगातार जारी हैं। सूरज सम्राट इस फ़िल्म के मुख्य नायक हैं। जबकि इस तरह के किरदार में दर्शकों को पहली बार दिखेंगे।
अभिनेता सुरज सम्राट ने बताया कि अभी जितनी भी फिल्में की है सबमें एक अलग किरदार दर्शकों के बीच नजर आयेंगे। खासकर इस फ़िल्म का किरदार अद्वितीय हैं और उम्मीद की जा रही हैं फ़िल्म भी भोजपुरी जगत की एक अद्वितीय फ़िल्म साबित होगी।इस फ़िल्म का निर्माण गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले की जा रही हैं। जिसके निर्माता निर्देशक बबलू गद्दी हैं।
फिल्म के निर्देशक बबलू गद्दी ने बताया कि यह किन्नर समाज के ऊपर आधारित फिल्म हैं। जो उनके संघर्ष व शौषण को प्रदर्शित करेगी। फ़िल्म की मुख्य भूमिका में सूरज सम्राट एवं विकाश माली और मुख्य अभिनेत्री रेशमा शेख हैं। जबकि, अन्य प्रमुख कलाकारों में राजकुमार साही, साहिल शेख, शशि भूषण, राहुल तोमर, अजित कुमार, अन्नू परोरा, श्रद्धा नवल, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय व अन्य हैं। इस फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर जयकांत पांडेय एवं श्याम सिंह व् फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *