Advertisement

डांडिया धूम में अभिनेता किस्सू राहुल की दमदार प्रस्तुति

अपर समाहर्ता ने दी जिलावासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नवरात्र की धूम के बीच बीते 29 सितंबर की रात्रि बोकारो में कल्याणी इवेंट्स की ओर से डांडिया धूम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मां दुर्गा के भजनों से की गयी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सबसे बड़ा आकर्षण रहा बॉलीवुड अभिनेता किस्सू राहुल की दमदार प्रस्तुति। उनकी भक्ति-थीम पर आधारित गरबा और गीतों ने श्रद्धालू दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में उपस्थित तमाम जनों ने करतल ध्वनि और नृत्य के साथ उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में उपस्थित बोकारो के अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने उपस्थित होकर जिलावासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एएसपी (जैप) अविनाश कुमार, परियोजना पदाधिकारी मानिक चंद, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार समेत कई अतिथिगण मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रहिवासी श्रद्धालू गण की भागीदारी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *