ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम का पदभार एक मई को मनोज कुमार प्रजापति ने ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार एसीजेएम प्रजापति इससे पूर्व देवघर व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित थे, जिनका स्थानान्तरण तेनुघाट में किया गया है। वहीं तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव का स्थानांतरण जमशेदपुर कर दिया गया है।
जिनका पदभार मनोज कुमार प्रजापति ने ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते समय तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक कर्मी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply