रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में जमीन और बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर चाचा-भतीजा के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया।
बताया जाता है कि बीते 18 मार्च को हुए इस विवाद में एक पक्ष द्वारा हथियार लहराने की घटना सामने आई। सूचना मिलने पर चास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशुतोष राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने 19 मार्च को बताया कि दीवार निर्माण और हिस्सेदारी को लेकर विवाद बढ़ा था। वहीं पीड़ित सूरज राणा ने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। दूसरी ओर आरोपी पक्ष की महिला ने अपने पुत्र को निर्दोष बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है।
![]()













Leave a Reply