सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। मात्र पंद्रह साल की नाबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को गुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा जेल भेज दिया है।
इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने 18 जनवरी को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा रहिवासी की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा रहिवासी 23 वर्षीय माना अंगरिया पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जानकारी बाल अधिकार मंच से जुड़ी महिलाओं को मिलने पर वे अस्पताल पहुंचीं और पूरी जानकारी ली। इसके बाद नाबालिग के माता-पिता को बुलाकर गुवा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए 18 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
![]()













Leave a Reply