Advertisement

डायन बिसाही के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। डायन बिसाही के शक में बीते दिनों बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियो में एक महिला की हत्या कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में स्थानीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 3 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बीते एक जून को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियो में एक पचास वर्षीय महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से कर दी गई थी। इस संबंध में थाना में हत्या का प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

जिसे लेकर अनुसंधान एवं छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देनेवाले स्थानीय रहिवासी युवक रोहित महतो को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके परिजन बीमार रहते थे। जिसका रहिवासियों को अंदेशा था कि मृतका के द्वारा डायन किया जाता था।

इसी कारण अभियुक्त ने गैता से हमला कर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा गईता तथा खून लगा शर्ट आदि बरामद किया गया है। छापामारी दल में चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के साथ महावीर उरांव, माधो टुडू, अजमत हुसैन सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *