Advertisement

पेटरवार के गागी हाट में चास के बुजुर्ग व्यवसायी की आकस्मिक मौत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड स्थित बुंडू पंचायत के गागी हाट में एक बुजुर्ग व्यवसायी की 18 अक्टूबर को आकस्मिक मौत हो गई। मृतक जिला के हद में चास रहिवासी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शम्भू केशरी चास का रहने वाला था। वह पेटरवार के गागी हाट में प्रत्येक शनिवार को कटेफटे नोट (रुपए) बदलने का काम करता था। इस क्रम में 18 अक्टूबर को पेटरवार बाजार में एक जूश दुकान में जूश का ऑर्डर दिया। जूश पीने के पहले ही वह अचानक जमीन पर गिर पडा। निकट के रहिवासियों एवं पेटरवार थाना के पुलिस कर्मियों के सहयोग से उसे समुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) पेटरवार ले जाया गया,जहां डॉ हेमलता द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *