प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का दिया निर्देश
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 30 दिसंबर को जिला उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता (एसी) ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।
आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। इस दौरान एसी ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 48 से ज्यादा फरियादियों की क्रमवार समस्याओं एवं शिकायतों पर सुनवाई की। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जानकारी के अनुसार जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व संबंधी विवाद, डीपीएलआर, जिला भू-अर्जन विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सीएसआर नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply