प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड 2 कदमटोला रहिवासी संतोष कपरदार की पत्नी साबू देवी के नाम आवंटित अबूआ आवास निर्माण अधूरा रहने के कारण लाभुक परिवार परेशान हाल है।
इस बावत रहिवासी संतोष कपरदार ने पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में 30 अक्टूबर को जगत प्रहरी को बताया कि योजना की दो किस्त की राशि अबतक मिल चुकी है, जिसके तहत ढलाई तक दीवाल की जोड़ाई भी बहुत पहले पूरी कर ली गई है। लंबे समय से तीसरी किस्त की राशि का आवंटन नहीं होने से आवास की छत की ढलाई कार्य रुकी है। संबंधित वार्ड में पूछताछ से पता चला कि कुछ अन्य लाभुकों की भी राशि रुकी हुई है, जिससे अबुआ आवास के लाभुको का भवन निर्माण प्रभावित है।
![]()













Leave a Reply