Advertisement

खनन टीम द्वारा भोजुडीह जंक्शन के समीप से लगभग 7 हजार टन कोयला जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। खनन विभाग की टीम ने बोकारो जिला के हद में भोजुडीह रेलवे जंक्शन के समीप 3 जुलाई को लगभग 7000 टन कोयला भंडारण पाया। टीम ने झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियमावली 2017 के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त कोयले को जब्त* कर लिया है।

खनन टीम के अनुसार उक्त भंडारित कोयला रेलवे वैगन में कोयला अनलोडिंग के बाद सफाई क्रम में एकत्रित किया गया कोयला है। जिस कार्य हेतु रेलवे द्वारा जेएसआर एंटरप्राइजेज को अधिकृत किया गया है। टीम द्वारा पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली कि उक्त कोयले का भंडारण उपरोक्त कंपनी द्वारा किया जा रहा था। बोकारो के नील खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भंडारण स्थल के लिए जेएसआर एंटरप्राइजेज के पास कोई वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त नहीं हुआ है।

जिसके बाद टीम भंडारित कोयले को जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। बताया कि उक्त कार्रवाई में खनन निरीक्षक सीताराम, पुष्कल कुमार, धर्मेन्द्र महतो तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज भंडारण और उससे जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कहा गया कि भविष्य में ऐसे अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *