Advertisement

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार ने जीता पदक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेल गांव में 22 और 23 अप्रैल को हुए 19वी सिनियर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह से अभिषेक कुमार और पवन कुमार खेलने गए थे। जिसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अभिषेक कुमार कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

गिरिडीह जिला वुशु संघ के महासचिव आकाश कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को रांची के खेल गांव में सिनियर 19वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें गिरिडीह के अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रौशन किया है।

उन्होंने बताया कि अभिषेक पूर्व में भी कई पदक जीत चुका है। वह निरंतर वुशु का अभ्यास कर रहा है। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही अभिषेक अपने पदक को स्वर्ण पदक में बदलेगा। उसकी इस उपलब्धि से गिरिडीह के सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें फोन पर साधुवाद भी दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक के गिरिडीह वापस आने पर स्वागत समारोह का आयोजन कर संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर गिरिडीह जिला वुशु संघ के संदीप डंगेच, मुकेश जालान, राजेंद्र तर्वे, अनिल मिश्रा, संतोष खत्री, अमित स्वर्णकार, साधन पटनायक, अनिता ओझा, रोहित राय सहित अन्य पदाधिकारीयो ने अभिषेक और उनके कोच आकाश कुमार को पदक जीतने पर साधुवाद दी। साथ हीं उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *