Advertisement

अभिजीत सिन्हा की फिल्म होटल मर्डर केस रिलीज

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। बॉलीवुड अभिनेता अभिजीत सिन्हा की फिल्म होटल मर्डर केस को रिलीज कर दी गयी है।

बहुमुखी प्रतिभावान कलाकार अभिजीत सिन्हा की नयी हिंदी फीचर फिल्म होटल मर्डर केस बिहार की पृष्टभूमि पर आधारित एक सस्पेंस थ्रिलर छोटे बजट की फिल्म है। यह फिल्म बिहार के बोधगया में में शूट की गयी है। इस फिल्म में अभिजीत सिन्हा ने इन्वेसिटीगेशन ऑफिसर शमशाद शेख की भूमिका निभायी है, जबकि साथी कलाकार पटना रंगमंच और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स हैं।

फिल्म निर्माता नवीन सिन्हा ने होटल मर्डर केस यूटयूब पर रिलीज़ की है, जिससे यह फिल्म ज्यादा से जयादा लोग मुफ्त में इसे देखे। 80 मिनट की यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि बोध गया के एक होटल में एक हसीन जोड़ा ठहरता है। एक दिन दोनों देर रात नशे की हालत में होटल वापस आते हैं और सीधे रेस्टोरेंट में पहुँचते है। उन्होंने वेटर को खाने का आर्डर दिया। कुछ देर बाद वेटर को दोनों अपने टेबल पर मृत पाए जाते हैं। इंस्पेक्टर शमशाद शेख वहां पहुंचते हैं अपनी टीम के साथ तफ्तीश शुरू करते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *