Advertisement

झामुमो के गढ़ गोईलकेरा के कैदा गांव में आस की बैठक

ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से आज भी वंचित-सुशील बारला

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। आदिवासी समन्वय समिति (आस) के संयोजक सुशील बारला के नेतृत्व में आस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में झामुमो के गढ़ गोईलकेरा स्थित कैदा गांव में बैठक की। इस बैठक में कैदा के अलावे आठ गांव के मुंडा, डकुआ, दिउरी, ग्राम सभा सदस्य, आस कार्यकर्ता व अन्य प्रबुद्ध जन शामिल हुये।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा को सशक्त बनाना, ग्राम सभा के माध्यम से हीं विकास कार्यों का संचालन, ग्रामीणों का मौलिक अधिकार व बुनियादी सुविधाएं बहाल करना एवं आस संगठन को गांव गांव में मजबूत करना है।

इस संबंध में सुशील बारला ने बताया कि यह बैठक गोईलकेरा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों की समस्याओं, ग्रामीणों को उनका मौलिक अधिकार दिलाने व बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर संघर्ष के जरीये उतारने, ग्राम सभा को सशक्त बनाते हुये तमाम विकास कार्य ग्राम सभा के माध्यम से संचालित कराने एवं आस संगठन को गांव गांव में मजबूत करने आदि को लेकर आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आज भी विकास के मामले में काफी पीछे है। जिस वजह से इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि कभी भी इन गांवों के विकास के प्रति गंभीर नहीं दिखे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *