राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गंगा दशहरा के अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन एवं युगांतर भारती के तत्वाधान में बीते 6 जून को दामोदर की सहायक नदी कोनार के तट पर आरती सह नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नदी पूजन एवं मंत्रोच्चारण के बाद संध्या साढ़े सात बजे कोनार नदी की आरती मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया एवं अन्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोनार नदी को स्वच्छ रखने एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया।
ज्ञात हो कि, बोकारो थर्मल में दामोदर की सहायक नदी कोनार नदी का आरती सह नदी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, सीपी सिंह, दिलीप राम, भैरव महतो, प्राण गोपाल सेन, मुखिया चंदन मिश्रा, चंद्रदेव घांसी, विश्वनाथ महतो, बृज किशोर सिंह, हरे राम यादव, सीमा देवी, विक्की साव, राजू पंडित सहित काफी संख्या में स्थानीय रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply