एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झुग्गी झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 14 अक्टूबर को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार से मिलकर हवाई अड्डा से प्रभावित मीट-मुर्गा दुकानदारों को पुनर्वासित करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
आप नेता द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत बोकारो के दुंदीबाद और सेक्टर बारह मोड़ के सभी मीट-मुर्गा दुकानों को पुनर्वासित करने, दुग्गल गेट के समीप खाली स्थान पर पुनर्वासित करने, सेल प्रबंधन से बात कर सेक्टर पांच हटिया की तरह चबूतरा बनाकर आंवटन, बिजली-पानी की सुविधाजनक व्यवस्था करने, जिला प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को मीट लाईसेंस प्रदान करने, हवाई अड्डा चाहरदीवारी से सटे झुग्गीवासियों को अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य गरीब बेघरों के शहरी भूमिहीन कानून के तहत पुनर्वासित करने आदि मांगे शामिल हैं।
आप नेता कुमार राकेश ने बताया कि जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिला प्रशासन मीट-मुर्गा दुकानदारों को पुनर्वासित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए सेल प्रबंधन से बात कर अनुमंडल पदाधिकारी चास को जगह चिन्हित करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि भेंट में उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में बोकारो हवाई अड्डा चाहरदीवारी से सटे गरीब झुग्गीवासियों को भी पुनर्वासित करने का काम होगा। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय रजक, दुकानदार संतोष मेहता, प्रकाश महतो, बहादुर मेहता सहित अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply