Advertisement

देश की राजनीति बदल कर रख दी है आम आदमी पार्टी-सुशील सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति को बदल कर रख दी है। मजबूरन दूसरे दलों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, सम्मान राशि जैसे मुद्दों को अपने घोषणापत्र में डालना पड़ रहा है।

उक्त बातें आम आदमी पार्टी के झारखंड सह प्रभारी सुशील सिंह ने कही। वे 6 सितंबर को बोकारो के सेक्टर एक स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित आप बोकारो जिला कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे झारखंड के हर जिले में संगठन विस्तार पर काम कर रही है। आप द्वारा अभी से मिशन 2029 पर काम चल रहा है। राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों और 81 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम और पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। इसके लिए प्रखंड से पंचायत स्तर तक संगठन निर्माण करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर देश भर की जनता आशा भरी निगाह से देख रही है। झारखंड में संगठनात्मक मजबूती लाकर विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

अध्यक्षता कर रहे जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय ने कहा कि बोकारो में जन मुद्दों को उठाकर संगठन मजबूत करना होगा। विशेषकर 19 विस्थापित नन पंचायत गांवो की लड़ाई लड़कर प्रबंधन और प्रशासन से हक दिलाना होगा। कार्यक्रम में आप के प्रदेश कम्युनिकेशन प्रभारी प्रीतम मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा, जोनल प्रभारी दिनेश यादव, विकास श्रीवास्तव, राजेश लिंडा, वरीय नेता पवन पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अरविंद विकाश ने किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा धर्मेंद्र शर्मा, बिनोद उपाध्याय, अशोक कुमार, मंजुला देवी, कमल हसन, उत्तम सिंह चौधरी, बैजनाथ गोराई, दीपक गुप्ता, मनौवर अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, केएपी वर्मा, आनंद मंडल, मदन पाठक, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, मनौवर अली, संजय कुमार, राहुल शर्मा, डॉ बबलू रजक, संजय रजक, जमालुद्दीन अंसारी, सोनू कुमार, रीतेश कुमार, सुमन श्रीवास्तव, शंभुनाथ चौधरी, ज्योति कुमारी, मनोज कुमार निशांत, मकसूद हयात, द्वारिका प्रसाद, अब्दुल कादिर, किशोर सिंह, कैलाश महतो, मुरली मनोहर प्रसाद, सिराज खान, बिनोद सत्यार्थी, गौतम कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *