Advertisement

बोकारो के पुस्तकालय मैदान में आम आदमी पार्टी की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में 31 जुलाई को आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में राष्ट्र व्यापी शिक्षा बचाओ अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी। साथ ही आगामी सात अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी बोकारो के वरीय नेता विधान चंद्र राय को बोकारो- धनबाद- गिरिडीह का जोनल पर्यवेक्षक बनाए जाने पर गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। वहीं कई कमिटियां भी बनाई गई।

बैठक में कहा गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप झारखंड के कार्यकर्त्ता एक अगस्त से सात अगस्त तक पूरे राज्य के बदहाल सरकारी स्कूलों का जायजा लेंगे और बुनियादी सुविधाओं की कमियां उजागर करेंगे। कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले इस अभियान की जानकारी पुर्व में हीं आम आदमी पार्टी झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी शिव चरण गोयल और सह प्रभारी सुशील कुमार सिंह द्वारा गूगल मीट के माध्यम से राज्य के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गयी थी।

इस अभियान में दो-चार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर स्कूलों की कमियों को फोटो और वीडियो के माध्यम से मीडिया और सोशल मीडिया में उजागर किया जाएगा। उक्त बैठक में मुख्य रूप से कुमार राकेश, अरविंद विकाश, मंजुला देवी, आनंद मंडल, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, कैलाश महतो, सुमन सिंह मिट्ठू, श्रीपति रजवार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *