धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत मडमो निवासी युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर घूमने गया था।
जानकारी के अनुसार मडमो निवासी मंगर तुरी का 15 वर्षीय पुत्र देवचंद मिर्धा दुर्गापुर घूमने गया था। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से उसकी मृत्यु हो गयी। जिसका शव बीते 5 दिसंबर की शाम को उसके पैतृक गांव मडमो लाया गया।
इस दु:खद घटना को सुनकर दूसरे दिन 6 दिसंबर की सुबह बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग आपके साथ है। हर सुख दुःख में आपका सहयोगी बने रहेंगे।
मौके पर स्थानीय मुखिया पति अजय मिर्धा, पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, समाजसेवी घनश्याम महतो, कैलाश महतो उर्फ नेताजी,अर्जुन महतो, रामानंद सिंह, मुकेश सिंह, विजय महतो, सनिचर सोरेन सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply