Advertisement

दहेज रहित आदर्श विवाह करने वाले युवक को किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत मेढ़ा ग्राम रहिवासी सुधीर महतो ने अपने पुत्र अजित कुमार का दहेज रहित आदर्श विवाह कराकर समाज के बीच एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

बताया जाता है कि मेढ़ा रहिवासी अजित कुमार महतो का विवाह बीते 9 जून को बगदा स्थित रजरप्पा मंदिर में कसमार थाना क्षेत्र के करमा (खिजरा) रहिवासी पटेल महतो के पुत्री मंजोति कुमारी के साथ संपन्न हुई। वहीं बीते 19 जून की शाम प्रीति भोज/ बहुभात में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व पंचायत सचिव रामकिशुन महतो, उप मुखिया पंचानन महतो, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ बोकारो के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार महतो, भाजपा नेता बानेश्वर महतो समेत काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित होकर वर वधु को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि अजित और उनके पूरे परिवार को दहेज मुक्त विवाह के लिए उनकी ओर से साधुवाद। जो कि समाज मे चल रहे कुरीति के विपरीत एक अच्छा संदेश देने का कार्य किया है। समाज मे यह पुनः स्थापित करने की व्यवस्था है। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि सनातन महतो, डॉ अखिलेश्वर महतो, डॉ कपिल महतो, रिखिलाल महतो, नरेंद कुमार, सुधीर महतो, संजय महतो, शिधेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *