राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के डीवीसी मुर्गी फार्म कॉलोनी एचएमटी 16 सी बंद आवास में चोरी करने घुसे युवक को कॉलोनीवासियों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर हाथ एवं पैर को कपड़े व रस्सी के सहारे बांध दिया। घटना बीते 6 नवंबर की देर रात्रि की बतायी जा रही है।
उक्त आवास मालिक सह व्यवसायी रवि कुमार ने 7 नवंबर को बताया कि बीते 6 नवंबर की रात्रि दुकान बन्द कर आवास आकर ताला खोला तो युक्त युवक घर में छुपा था। हमें देखकर तोड़ा गया खिड़की के तरफ से वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर घर के बाहर से स्थानीय रहिवासियों ने उसे पकड़ लिया और घर में बांध दिया। कहा कि महाजन को देने के लिए घर में लगभग एक लाख रुपए नगद रखे थे जो गायब है। इसके अलावे अलमारी से जेवर भी गायब है।

घटना की सूचना मिलने के बाद 7 नवंबर की सुबह घटना स्थल मुर्गी फार्म कॉलोनी पहुंचे गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह ने चोर पकड़े जाने की सूचना बोकारो थर्मल पुलिस को दी तथा बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव के निर्देश पर थाना के एसआई एके मेहता दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे एवं ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई।
चोरी के संदेह में पकड़ा गया युवक भी मुर्गीफार्म कॉलोनी का ही रहने वाला है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
![]()













Leave a Reply