प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच 23 लूकैया गांव के समीप बड़े वाहन के चकमे के कारण एक बाइक सवार लोहा के पोल में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि लुकैया रहिवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार तुरी 3 जनवरी को पेटरवार बाजार से अपने घर लुकैया जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से एक बड़े वाहन के चकमें से बाइक सवार अनियंत्रित हो कर रोड के किनारे लोहा के बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार के सर में काफी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे पेटरवार स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ शालनी कुमारी द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे बोकारो सदर रेफर कर दिया गया।
![]()













Leave a Reply