Advertisement

हाईवा की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में सिवनडीह पुरानी मस्जिद के निकट 35 वर्षीय मोहम्मद आरिफ हुसैन की हाईवा दुर्घटना से मौके पर मौत हो गई। मृतक बालीडीह पांडे टोला निवासी हाजी इस्माइल अंसारी के पुत्र था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ साथ दो बच्चे को छोड़ गए।
मौके पर बालीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घटना 8 अक्टूबर की दोपहर 1:00 बजे के लगभग हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवा को चिन्हित किया जा चुका है। उसे जल्द से जल्द थाना लाया जाएगा एवं परिवार जनों को कहा कि जो भी सरकारी सुविधा है उन्हें जल्द से जल्द मुहैया कराया जाएगा। झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष फिरदौस अंसारी ने कहा कि मस्जिद के बगल में मजार है। मृतक मजार का दीदार करने आया था। तभी घटना घटी। रेलवे विभाग के एससी अवध नारायण, ओसी आर के सिंह, एसआरबी बी डी तिवारी, मुखिया अख्तर अंसारी, पूर्व मुखिया मुबारक अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि फारुख अंसारी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के कलाम अंसारी, भोला नायक, अली अख्तर आदि ने जिला प्रशासन से मृतक की विधवा को मुआवजा देने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *