अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय में 30 अगस्त को क्विज कंपटीशन 2025 का शुभारंभ किया गया।
सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन एवं मुख्यालय हाजीपुर के मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलन कर क्विज कंपटीशन का शुभारंभ किया।
यह प्रतियोगिता सोनपुर रेल मंडल के परिचालन विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों में ज्ञान, अनुशासन, एकता और कार्यक्षमता को प्रोत्साहित करना है। आयोजको ने अपने तेज-तर्रार उत्तरों और सूझबूझ से इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया।

आयोजित क्विज कंपटीशन न केवल जानकारी का आदान-प्रदान है, बल्कि यह रेल परिवार की प्रतिबद्धता, सीखने की निरंतरता और बेहतर भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास का प्रतीक भी है। हर प्रश्न और उत्तर के साथ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, जो भविष्य की उत्कृष्ट रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
![]()













Leave a Reply