Advertisement

जून माह में सोनपुर रेल मंडल में बिना टिकट पकड़े गए कुल 97,699 यात्री

बेटिकट यात्रियों से वसूले गए 6.53 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने बीते जून माह में बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 97,699 रेल यात्रियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से
6.53 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना वसूल किया गया है।

इस तरह सोनपुर रेल मंडल ने यात्री जवाबदेही और राजस्व सृजन में एक नया मानदंड स्थापित किया है, जो सोनपुर डिवीजन के इतिहास में किसी भी महीने के लिए सबसे अधिक है।

सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने इस उपलब्धि एवं सफलता का सारा श्रेय पूरे डिवीजन में चलाए गए लाल गाड़ी विशेष चेकिंग अभियान और नियमित मेगा टिकट चेकिंग अभियान को दिया है। इन सघन जांच अभियान ने टिकट जांच की दक्षता में सुधार लाने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सबसे बड़ी खास बात यह है कि इससे यूटीएस टिकट बिक्री में उछाल आया है। निरंतर जागरूकता और सख्त प्रवर्तन के परिणामस्वरूप, यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) टिकट बिक्री में सोनपुर रेल मंडल में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है।
यह यात्रियों के बीच जिम्मेदार यात्रा के प्रति सकारात्मक व्यवहार व् परिवर्तन को दर्शाता है। सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा और दंड से बचने के लिए वैध टिकट के साथ यात्रा करने करें।निष्पक्ष यात्रा सुनिश्चित करने से सभी के लिए बेहतर सुविधाएं और सुचारू संचालन में योगदान मिलता है।

मंडल रेल प्रबंधक व्यक्त की अपना उद्गार

सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद ने एक जुलाई को अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि एसआरसी के नेतृत्व में हमारे वाणिज्यिक अधिकारियों, कर्मचारियों, टीटीई और आरपीएफ सहित प्रवर्तन टीमों की प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। हम हर रेल यात्री के लिए एक अनुशासित और निष्पक्ष यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *