Advertisement

वट-सावित्री व्रत पर वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों का लगा तांता

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। वट-सावित्री व्रत के अवसर पर गोमियां प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण व् शहरी क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही सुहागिनों का तांता लगा रहा। सुहागिनों ने यहां अपने पतियों के लंबी उम्र के लिए कामना की।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में स्थित वट वृक्ष के निचे 6 जून की सुबह 6 बजे से ही सुहागिनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण ने विधिवत रूप से सभी को पूजा करा कर इस पूजा से जुडी़ कहानी सुनाएं।

बताया जाता है कि जेष्ठ मास की अमावस्या के दिन यह पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष की जड़ों में भगवान ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु, डालि एवं पत्तियों में शिव का निवास स्थान है। साथ ही लटकती हुई शिराओं में देवी सावित्री का निवास स्थान है।

ब्राह्मण बताते हैं कि यमराज से सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस लायी थी। इसलिए पति की लंबी आयु के लिए ही सुहागिन वट वृक्ष की पूजा करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *