Advertisement

एक नए सफर की शुरुआत: बीएसएल के 39 कर्मियों के सेवानिवृत्ति पूर्व प्रशिक्षण सत्र

मानव संसाधन विभाग द्वारा दिया गया जीवन प्रबंधन, योग और वित्तीय परामर्श

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास प्रभाग के मेन ऑडिटोरियम में 12 मई को सेवानिवृत्त होने वाले कुल 39 कार्मिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम एक नए सफर की शुरुआत का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं, नई नीतियों एवं जीवनशैली में संभावित परिवर्तनों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बीएसएल के वरीय प्रबंधक मानव संसाधन (अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना के स्वागत वक्तव्य से की गयी। उन्होंने प्रतिभागियों को नई मेडिक्लेम योजना की जानकारी दी और कार्यक्रम के उद्देश्य स्पष्ट किए।

मेडिकल ऑफिसर डॉ जया लक्ष्मी ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी, जबकि योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वित्त एवं लेखा विभाग के उप प्रबंधक दीपशिखा ने वित्तीय प्रबंधन संबंधी सुझाव दिए। वहीं नगर प्रशासन विभाग के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने आवास प्रतिधारण नीति की विस्तृत जानकारी दी।

उत्कर्ष बैंक के क्लस्टर हेड चन्दन कुमार अरोड़ा एवं ब्रांच हेड ए.के. पांडेय की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन निवेश और बैंकिंग सुविधाओं पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिकों ने इस सत्र को ज्ञानवर्धक और भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *