देशव्यापी आम हड़ताल की सफलता को लेकर जनता मैदान में सभा का आयोजन

खेत-खलिहान, कल-कारखानों से सड़क तक पर दिखेगा आम हड़ताल का असर-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। किसान-मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त श्रमिक संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूरों सहित अन्य सेवा संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने के उद्देश्य से 13 मई को खेग्रामस एवं भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के जनता मैदान में सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। जबकि सभा को जनक राम, प्यारेलाल दास, मनोहर कुमार, मो. कयूम, बिन्देश्वर राय, ननकी सहनी, अनोज पासवान, सुनील महतो आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा 4 श्रम कोड को लागू करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया गया है।

कहा कि मोदी सरकार देश की जनता को सभी जनहितैषी योजनाओं से कटौती कर आम जनता को धार्मिक भावनाओं में भटका कर मूल समस्याओं से दिशाविहीन कर रही है। देश के संविधान, लोकतंत्र, भाईचारा, एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने-अपने क्षेत्र में, संबंधित विभाग एवं कल-कारखानों में आम हड़ताल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को खेत-खलिहान, कल-कारखानों से सड़क तक पर आम हड़ताल का असर दिखेगा।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड को समाप्त करने, फसलों पर एमएसपी देने, मनरेगा में 2 सौ दिन काम एवं 6 सौ रुपए मजदूरी देने, सभी रिक्त पदों पर बहाली करने, ओटीएस लागू करने, स्कीम वर्करों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने, बृद्धा- दिव्यांग- मोसमाती पेंशन 3 हजार रूपये देने, किसानों का कर्ज माफ करने, बिहार में बंद बाजार समिति को पुनः चालू करने, भूमिहीनों को 5-5 डीसमल जमीन देने, भूमि सर्वे हेतु पंचायत में शिविर लगाकर भू-अभिलेख उपलब्ध कराने, आंधी-तुफान-ओलावृष्टि में फसल क्षति मुआवजा देने जैसे जनहितैषी मांगों को लेकर आम हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने उपस्थित जनसमूह से बड़ी भागीदारी के साथ आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

 21 total views,  21 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *