रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में पंचायत सचिवालय दुर्गापुर में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर 16 जुलाई को सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवालय में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बहन बेटी मांई कुई स्वालंबन प्रोत्साहन योजना, पशुपालन विभाग एवं कृषि, 15वें वित्त मनरेगा योजना क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता दुर्गापुर ग्राम पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने किया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मी तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।
जिसमें पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, उप मुखिया पंचानन, रोजगार सेवक रजनीकांत, वार्ड सदस्य रबिता देवी, रामकुमार, भेली दिपक, मेट सबीता देवी, सुषमा देवी, मुनि देवी, यशोदा देवी, सनातन महतो, बिनोद कुमार, शंकर मांझी, राजेश मांझी, कार्तिक महतो, बिरसा महतो आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply