आग की लपटें आधा किलोमीटर तक फैली, ग्रामीणों में अफरा-तफरी
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर गांव में 18 फरवरी की दोपहर अचानक एक खलिहान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा किलोमीटर तक इसका दायरा फैल गया। आग की चपेट में आकर खलिहान में रखी फसल, भूसा और अन्य कृषि सामग्री जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें दूर-दूर तक फैल गईं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी और मोटर पंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
![]()













Leave a Reply