यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है-श्यामा किशोरी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में मां दुर्गा एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शतचण्डी महायज्ञ के चौथे दिन 19 फरवरी को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार शतचण्डी महायज्ञ में फुसरो शहर के आसपास क्षेत्र के महिला-पुरुष परिक्रमा स्थल व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। इस अवसर पर प्रवचन के क्रम में कथा वाचिका श्यामा किशोरी ने कहा कि रामायण के एक-एक पात्र जीवन को सुखमय जीने की सीख देते हैं। रामायण को मनन करने व उसे अपने जीवन में उतारने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का अनुशरण ही राष्ट्र को चरित्रवान और पराक्रमी बना सकता है। जहां समस्त तर्कों का अंत हो जाता है, वहीं से अध्यात्म का प्रादुर्भाव होता है। कहा कि विचार तो जगत पर होना चाहिए, किंतु विश्वास जगदीश पर होना चाहिए। धर्म ही जगत का मूल है। यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर यज्ञ के कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए कमेटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद दिख रहे है।
शतचण्डी महायज्ञ में उपस्थित यज्ञ सम्राट जगदीश दास उर्फ मारुति बाबा ने कहा कि मेरा यह 145वां शतचण्डी महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि यज्ञ की पूर्णाहुति 22 फरवरी को पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस यज्ञ में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। प्रवचन के दौरान सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह की माँ रानी सिंह, फुसरो बाजार के समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, वयोवृद्ध कांग्रेसी गिरजा शंकर पांडेय, श्रमिक संघ नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह सहित परवेज अख्तर, राजन साव, हरेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, दिनेश सिंह, भाई प्रमोद सिंह, बैजनाथ सिंह, अमरजीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply