Advertisement

फुसरो में त्याग और बलिदान का पर्व मुहर्रम पर निकला भव्य ताजिया जुलूस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। त्याग और बलिदान का पर्व मोहर्रम को लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो के विभिन्न समितियों द्वारा 17 जुलाई को जुलूस निकाला गया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद के रहीमगंज, राजानगर, भेड़मुक्का, करगली बाजार, अमलो सहित अन्य कई जगह का ताजिया जुलूस फुसरो के काश्मीर क्लोथ स्टोर और करगली बाजार पहुंचा।

जुलूस के दौरान या अली, या हुसैन के नारों से इलाका गूंज उठा। मुहर्रम जुलूस में इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के गणमान्य भी शामिल हुए। जुलूस के दौरान तलवार, भाला, गड़ासा, लाठी सहित आग से कई करतब दिखाए गए।

कहा जाता है कि पैग़म्बर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हाे गए थे। लेकिन बातील के आगे अपने सिर नहीं झुकाया। इस्लाम को मानने वाले हजरत हुसैन की याद में जुलूस के साथ मैदान-ए-जंग का दृश्य बड़े ही आकर्षक और अनोखे अंदाज में पेश किया। सभी अखाड़ा कमेटियों का मिलन करगली बाजार स्थित क़र्बला में हुआ।

मुहर्रम जुलूस में इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के गणमान्य भी शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था। बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शांति व्यवस्था बनाने में लगे थे। विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार, सीओ संजीत कुमार एवं बीडीओ मुकेश कुमार ने सभी जगहों का जायजा लिया।

मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, समाजसेवी डॉक्टर उषा सिंह, विधायक प्रतिनिघि उत्तम सिंह, इनमोसा के विजय कुमार सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित परवेज अख्तर, रवीन्द्र मिश्रा, गणेश मल्लाह, दिनेश सिंह, इलियास हुसैन, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, मोहम्मद कलाम खान, महबूब आलम, जावेद खान, भोलू खान, सलीम जावेद उर्फ मोती, सउद आलम, योगेश तिवारी, आबिद हुसैन, जयराम सिह आदि अखाड़ा कमेटी के साथ जुलूस में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *