Advertisement

विधायक के सौजन्य से बोल बम सेवा शिविर सह भंडारा का भव्य आयोजन

भगवान भोलेनाथ के भक्तों एवं श्रदालुओं की सेवा ही सच्ची भक्ति है-सोनाराम सिंकु

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी में बोल बम सेवा शिविर सह भंडारा का भव्य आयोजन स्थानीय विधायक के सौजन्य से किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन 3 अगस्त को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।

यह शिविर विशेष रूप से कांवड़ यात्रा पर निकले दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा हेतु लगाया गया था। विधायक सिंकु ने न केवल शिविर का उद्घाटन किया, बल्कि स्वयं उपस्थित रहकर प्रेमपूर्वक भोलेनाथ के भक्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद परोसा।

इस अवसर पर विधायक सिंकू ने उक्त सेवा कार्य को भगवान भोले नाथ की कृपा मानते हुए कहा कि श्रदालुओं की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने शिविर में सेवा दे रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की भी सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और श्रद्धा की भावना प्रबल होती है।

मौके पर कांग्रेस कमिटि के नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति, दानिश, मामूर, जिला कामगार यूनियन अध्यक्ष हसलुद्धीन खान, वरिष्ठ कांग्रेसी विलास प्रजापति, रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, विश्वकर्मा दास, राकेश यादव, समाजसेवी विजय गुप्ता एवं सैकड़ो शिव भक्तो की उपस्थिति देखी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *