आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालू गुरु पूजन, महाभोग व् दीप महायज्ञ में शामिल
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालू गुरु गोष्ठी, संगीत कार्यक्रम, विभिन्न संस्कार तथा महाभोग में शामिल हुए। वहीं संध्या बेला में गायत्री परिवार द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार 10 जुलाई के प्रातः 7 बजे से गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में अखंड सामूहिक जाप, यज्ञ हवन तथा विविध संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए गए। उपस्थित परिजनों को जीवन में गुरु का महत्व, विविध प्रकार के संस्कारों के लाभ जिला युवा समन्वयक गीता देवी द्वारा विस्तार से समझाया गया। वहीं गायत्री परिवार महिला मंडली द्वारा संगीतमय गुरु महिमा का बखान किया गया। इसके बाद दोपहर भोग प्रसाद के बाद संध्या 6 से दीप महायज्ञ गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में आयोजित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय गायत्री परिवार के चंद्र भूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, लाल बाबू सिंह, जितेंद्र चौहान, शंभू बरनवाल, झरी बर्नवाल, जयप्रकाश विश्वकर्मा, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अर्जुन बरनवाल, काशीनाथ राम, केतन कुमार पूर्व प्रधानाध्यापक सहदेव प्रसाद यादव, भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल, पुष्पा बरनवाल, बीटीएस से आये सुधा शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, गौरी देवी, गायत्री परिवार कथारा केआदि।
सीताराम चौहान, रीना सिन्हा, पुष्पा सिंह, फुलवा देवी, रेखा बरनवाल, अल्पना सिंह, अर्चना शुक्ला, अन्नू सिन्हा, डेजी विश्वकर्मा, पीहू गोस्वामी, हेमिया देवी, सीता देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, सुनीता चौहान आदि श्रद्धालुओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। ज्ञात हो कि गुरु पूर्णिमा श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुजनों को याद करने का दिन है। उनके बताएं मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का दिन है। वेदों आदि धार्मिक ग्रंथो में यह स्पष्ट वर्णित है कि भगवान से भी ऊंचा यदि किसी का स्थान है तो वह गुरु हैं।

कबीर दास के अनुसार गुरु गोविंद दोउ खड़े, काको लागे पाव, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय। गुरु मूरति गति चंन्द्रमा सेवक नयन चकोर, पलक पलक निरखत रहूँ गुरु मूरति की ओर गुरु शिष्य परम्परा की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा बताया गया कि आगामी 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गायत्री ज्ञान मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें युवा भाई बहनों से खुलकर रक्तदान करने की अपील की गई, उनको आमंत्रित किया गया और बताया गया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है।
आपके रक्त का एक अंश किसी का वंश बचा सकता है। इस पावन उद्देश्य के साथ सभी भाई बहनों से रक्तदान के दिन खुलकर रक्तदान करने की अपील की गई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर संध्या बेला आयोजित दीप यज्ञ में महिलाओं के चतुर्मुखी विकास पर स्वावलंबन उद्योग में राजेंद्र नगर की शिखा सिंह व गायत्री कॉलोनी रहिवासी रेखा देवी द्वारा संकल्प लिया गया कि मैं आस-पास के बच्चियों व महिलाओं को निःशुल्क सिलाई , कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण दूंगी।
बोडिया बस्ती रहिवासी गीता देवी ने अपने आसपास के बच्चों को नि:शुल्क बाल संस्कार शाला के माध्यम से संस्कारित बनाने का संकल्प लिया गया। दीप यज्ञ के मुख्य अतिथि कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, महाप्रबंधक कार्यालय के वित्त प्रबंधक प्रीतम कुमार परिवार सहित उपस्थित रहे। वही स्थानीय रहिवासी दिलीप कुमार, केतन कुमार वोरा, बेबी सिंह, वंदना सिन्हा आदि भाई बहनों का विशेष योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply