Advertisement

गुजराती समाज द्वारा सातवे दिन भव्य डांडिया व् गरबा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। नवरात्रि के सातवे दिन 28 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची में गुजराती समाज द्वारा माँ कालरात्रि माता की आराधना, डांडिया एवं गरबा का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गुजराती समाज द्वारा माँ को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा रास गरबा एवं भजन का कार्यक्रम किया गया। शारदीय नवरात्र में प्रतिदिन की भांति माँ अम्बे की आरती के साथ नवरात्रि उत्सव गुजराती परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया। जय अम्बे तथा जय भवानी का जयकारा लगाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुजराती समाज के हरीश दोषी उर्फ राजु भाई, आनंद भाई मानेक, दिलीप भाई वाढ़ेर, हिमांशु मेहता, ललित राठौर, जयंत परमार, मंगला बेन राठौड़, भावना चौहान, बीनू ठक्कर, हितेश सोलंकी, सागर वाढेर, हितेश चोहान, निधि टैंक, दीपा चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *