Advertisement

महाअष्टमी की पूजा को लेकर पंडालो में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

पूजा स्थल पहुंचकर मंत्री ने ली माँ से अर्शीवाद, राज्यवासियों के लिये मांगी अर्शीवाद

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के विभिन्न पूजा स्थलों में 30 सितंबर को धूमधाम से महाअष्टमी की पूजा की गयी। इस अवसर पर पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। खासतौर से राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर तेनुघाट एफ टाईप चौक, तेनुघाट छाता चौक, न्यू मार्केट एवं तेनुघाट शिविर संख्या दो में हो रहे दुर्गा पूजा के पंडालो में उपस्थित होकर गोमिया विधायक सह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद अपने पुत्र विनय कपूर के साथ माँ दुर्गा की आराधना की और उनसे हाथ जोड़ कर झारखंड के संपूर्ण जनता के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।

वहीं मंत्री को आचार्य बलदेव मिश्रा और आचार्य महाकांत झा के द्वारा माता की चुनरी ओढ़ाकर उनकी मनोकामना पूर्ण होने का अर्शीवाद दिया। इस अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा मंत्री का भव्य स्वगत किया गया। मंत्री ने ग्रामवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

वहीं महाअष्टमी की पूजा को लेकर तेनुघाट के सभी मंडप में पूजा के लिये श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। आचार्य बलदेव मिश्रा सहित अन्य आचार्य ने विधि विधान से महाष्टमी की पूजा श्रद्धालुओं को मन्त्रोंच्चारण के साथ कराये। वहीं महाष्टमी सन्धि बली होने के बाद श्रद्धालुओं ने पुष्पांजली माँ दुर्गा को दी, तत्पश्चात महा आरती की गई। सन्धि बली देखने के लिये पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। ढ़ोल नगाड़े की आवाज के साथ माँ दुर्गा के चरणों में सन्धि बली दी गई।

उसके बाद श्रद्धालुओं ने माँ के मंडप में 108 दीपक जलाये।
पूजन के बाद महाष्टमी भोग की भी श्रद्धालुओं के द्वारा तैयारी की गयी। महाभोग हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। आचार्य बलदेव मिश्रा ने सन्धि बली के बारे में श्रद्धालुओं को इसका महत्व बताया। मौके पर तेनुघाट ओपी प्रभारी के अलावा राजन नायक, दीपक गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, रणधीर सिंह, राहुल कुमार सिन्हा, आनन्द श्रीवास्तव, रॉकी जयसवाल, रंजीत कुमार, मखन कुमार, शशी मिश्रा, मानिक यादव, शालीग्राम प्रसाद, दीपक कुमार सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *