Advertisement

कोयला कारोबारी अजय सिंह के घर मिला रुपयों से भरा बैग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के कोयला कारोबारी अजय सिंह के घर से छापेमारी के क्रम में 5 नवंबर को रुपयो से भरा एक बैग इनकम टैक्स की टीम ने बरामद किया है। बैग में कितनी राशि है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार कोयला कारोबारी के घर से बरामद धन की गिनती के लिए एसबीआई फुसरो बाजार शाखा से केश वैन से नोट गिनने की मशीन लाया गया है। बरामद नोटो की गिनती बैक कर्मी कर रहे है। संध्या 6 बजे तक नोटो की गिनती जारी है।
आयकर विभाग की आज छापेमारी का आज दूसरा दिन है।

आयकर विभाग की ओर से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के ढोरी स्टाफ क्वार्टर सहित रांची व पटना स्थित आवास में 5 नवंबर को कोयला व्यवसायी अजय सिंह के बेरमो स्थित घर में भी टीम दबिश दे दी।

विधायक अनूप सिंह के बेरमो स्थित आवासीय परिसर में कुल नौ गाड़ियों से टीम सुबह लगभग सात बजे जब पहुंची थी, तब टीम में शामिल रांची व धनबाद के करीब तीन दर्जन विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने कोयला व्यवसायी अजय सिंह के घर में भी दबिश दी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *