Advertisement

भाजपा का महासम्मेलन तेतरिया में संपन्न

बगोदर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह के पचंभा स्थित तेतरिया मैदान में भाजपा द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में सीएम रघुवर दास, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, बरकट्ठा विधायक व आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी प्रसाद यादव के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा के महासम्मेलन बतौर अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं राज्य के सीएम रघुवर दास ने 14 लोकसभा सीट पर कमल खिलाने का आव्हान किया। सीएम ने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के साथ -साथ कठिन परिश्रम करने को भी कहा।

इस कार्यक्रम में बरकट्ठा विधायक व आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी प्रसाद यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की एवं राजनीति के कई विषयों पर चर्चा की। इस मंच पर प्रोफ़ेसर ने सीएम से मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। महासम्मेलन में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल, अनंत ओझा, मंत्री श्रीमती नीरा यादव, अमर बाउरी, रविन्द्र राय, रविन्द्र पांडेय समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *