Advertisement

रांची में सड़क दुर्घटना में बोकारो थर्मल के व्यवसायी की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल राजाबजार निवासी 35 वर्षीय युवक अफजल हुसैन उर्फ मुन्ना की मृत्यु 2 मई को झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक बोकारो थर्मल मार्केट में सब्जी का थोक विक्रेता था। बीते एक मई को वह व्यवसाय के सिलसिले में रांची गया था। लौटने के क्रम में रात्रि में रांची स्थित बूटी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां 2 मई को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक व्यवसायी मुन्ना का शव रात्रि में बोकारो थर्मल लाया गया, जहां परिजनों सहित राजा बाजार रहिवासियों में शोक व्याप्त है।

ज्ञात हो कि, मृतक युवक के दो छोटे छोटे पुत्र है, जबकि पिता अख्तर हुसैन बीमार चल रहे है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सहित परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *