Advertisement

उत्पाद विभाग ने गोपालपुर में छापेमारी कर जावा महुआ व् अवैध शराब किया जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर 2 मई को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में चास प्रखंड के गोपालपुर में औचक छापामारी किया गया। छापेमारी में 1920 किलोग्राम जाबा महुआ तथा 85 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में बोकारो जिला उत्पाद टीम ने चास थाना के हद में बेलूट ग्राम के गोपालपुर जोरिया किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की। मौके से उत्पाद टीम ने 1,920 किलोग्राम जावा महुआ शराब एवं 85 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं,अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया गया।

छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

जानकारी हो कि, लोकसभा आम चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो द्वारा सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण व् बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी के आलोक में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *