Advertisement

पूर्व सांसद बाहुबली रामा सिंह ने थामा लोक जनशक्ति पार्टी का दामन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली के पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने राजद को छोड़कर एक मई को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया है। ज्ञात हो कि, बाहुबली रामा सिंह ने अपने हज़ारों कार्यकताओं के साथ बीते 30 अप्रैल को राजद से इस्तीफा दिया था।

सिंह के राजद छोड़ने से लोक सभा चुनाव में पहले ही तेजस्वी यादव को जोरदार झटका लगा है। बिहार में अभी सिर्फ दो चरण के ही चुनाव हुए है, जबकि पांच चरण में चुनाव होना बाकी है।

राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने के बाद एक मई की देर शाम बाहुबली सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बताया जाता है कि बाहुबली रामा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से वैशाली लोकसभा सीट से वर्ष 2014 में चुनाव लड़कर जीते और सांसद चुने गए थे। इनके लोजपा में शामिल होने से हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में और वैशाली क्षेत्र में भी लोजपा को काफी फायदा होगा।

ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के रामाकिशोर सिंह ने राजद के कद्दावर नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को हरा कर सांसद बने थे। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से टिकट नहीं मिलने के कारण वे राजद से नाराज चल रहे थे। चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी की स्थापना से ही रामा सिंह उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान के साथ रहे थे।

उनके पिता जहां होंगे वहां आज उन्हें प्रसन्नता होती होगी।
चिराग पासवान ने कहा कि रामा सिंह को पार्टी में पुन: वापसी होने के बाद पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *